Demo pic
ए0 जावेद
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है। तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं, कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है।
इस हमले में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पथराव और फायरिंग भी हुई है। इसके अलावा सपा ने आरोप लगाया है कि गोंडा में एसडीएम तरबगंज में घर में घुसकर भाजपा को वोट देने के लिए दवाब बना रहे हैं। सुबह सपा ने कुंडा में बूथ कैप्चर और मतदाताओं को डराने का भी आरोप लगाया था।
आज हो रहे मतदान में 3 बजे तक सबसे धीमा मतदान प्रयागराज में देखने को मिल रहा है जहा 42 फीसद से कुछ ज्यादा मतदान हुआ है। वही चित्रकूट ने मतदान में बाज़ी मारते हुवे 52 फीसद के करीब मतदान कर लिया है।
3 बजे तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान की स्थिति इस प्रकार रही:
अमेठी – 46.35%
अयोध्या – 50.60%
बहराइच – 48.66%
बाराबंकी – 45.55%
चित्रकूट – 51.67%
गोंडा – 46.70%
कौशांबी – 48.70%
प्रतापगढ़ – 44.26%
प्रयागराज – 42.29%
रायबरेली – 46.86%
श्रावस्ती – 49.38%
सुल्तानपुर – 46.47%
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…