Crime

घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

चांद खान

परतापुर (मेरठ)। मेरठ जनपद के एक गांव में घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी पड़ोस के ही रहने वाले है। तीनो किशोरों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बताई गई है।

बताते चले कि पीड़िता के परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं इस मामले की गांव के कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

उसी समय पड़ोस में रहने वाले इन आरोपियों ने बच्ची को पहले बहलाया और फिर गांव से बाहर ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची से घटना का पता चलने के बाद परिवार की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की पूछताछ आसपास के लोगों से कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts