तारिक़ खान/मु0 कुमेल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर भर्ती विधान को लेकर युवा संसद कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लखनऊ की सभ्यता और तहजीब देश-विदेश में जानी-पहचानी जाती है। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संसद का मतलब सिर्फ मन की बात नहीं हो, सबकी बात हो।
उन्होंने कहा अगर भाजपा की हरकत अंग्रेजों वाली होगी तो कांग्रेस पार्टी क्रांतिकारी की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस युवा संसद में मोनोलॉग नहीं डायलॉग होता है। प्रधानमंत्री जी देश के प्रधानमंत्री कम भाजपा के प्रचार मंत्री ज्यादा है, जितने दिन वह संसद में नहीं गए, उससे ज्यादा दिन विदेशों में बिताए हैं। प्रधानमंत्री संसद में कम, भाजपा की रैलियों में ज्यादा जाते हैं। आज हालत यह है कि सरकार बहस नहीं चाहती है, लेकिन मीडिया सरकार से नहीं विपक्ष से सवाल पूछती है। सरकार से सवाल पूछती है नहाते कैसे हैं, आम कैसे खाते हैं। मैं पूछता हूँ कि प्रधानमंत्री संसद से क्यों गायब रहते हैं ?
उन्होंने कहा की भाजपा कहती थी कि हम जातिवाद ख़त्म करेंगे, पर सच यही है कि आज भाजपा सिर्फ श्मशान और कब्रिस्तान की बात करती है, 80/20 की बात करती है। भाजपा कभी मुद्दों पर बात नहीं करती है, यह सरकार नहीं सर्कस चला रहे हैं। यह देश जितना हेलीकाप्टर वालों का है, उतना ही सड़क के किनारे जूता साफ करने वाले मोची का भी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजकल एक वाक्य बहुत वायरल हो रहा है, यूपी में का बा… हम कहते हैं, अपराध, बेरोजगारी, में यूपी कहां बा ? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं की बेहतरी और उन्हें आर्थिक सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने विस्तृत रोडमैप के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इसीलिए भर्ती विधान जारी किया गया है, जिसमें युवाओं को रोजगार देने और भर्तियां करने का रोडमैप लिखा हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनने पर भर्ती विधान में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव दिनेश सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत कंबोज, विनीत गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुरई, प्रदेश महासचिव अवनीश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी लखनऊ जिला अध्यक्ष अंकित तिवारी, सैय्यद इमरान, प्रदेश प्रवक्ता वर्चस्व पांडेय, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, राष्ट्रीय सचिव शौर्यवीर सिंह ,प्रदेश सचिव अमानुर रहमान एडवोकेट विधि विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं महासचिव एडवोकेट जलील अहमद समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में युवा व छात्र मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…