फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा के गौरीफंटा राजमार्ग के जर्जर मार्ग होने के चलते आये दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। जिससे जहां उनका लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है तो वहीं वह चोटिल भी हो जाते हैं। वहीं एक बार फिर पलिया से नेपाल जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। हालाँकि इस हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि यह राजमार्ग काफी वक्त से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसको लेकर आए दिन वाहन पलट जाते हैं। लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, तो कभी-कभी लोगों की जानें भी चली जाती है। जिसको लेकर व्यापार मंडल के जिम्मेदार लोगों ने राजमार्ग सही करवाने को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक जानकारी दी है, लेकिन अभी तक इस राजमार्ग को नहीं बनवाया गया है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…