ए0 जावेद
डेस्क: त्रिपुरा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी स्कूल परिसरों में राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने कहा कि स्कूल समय के दौरान स्कूल परिसर में राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया है। हालांकि, ऐसे किसी भी कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग से एनओसी लेना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग की निदेशक चांदनी चंद्रन की ओर से जारी सख्त आदेश में कहा गया है कि यह दोहराया जाता है कि छुट्टियों के दौरान या स्कूल के समय के बाद भी अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक तौर पर माध्यमिक / प्रारंभिक शिक्षा निदेशक या संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र यानी एनओसी लेने की शर्त लागू रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ प्रधानाध्यापकों / टीआईसी ने इस नियम का उल्लंघन किया है और स्कूल समय के दौरान राजनीतिक सभाओं के लिए स्कूल के मैदान के उपयोग के लिए मौखिक या मौन स्वीकृति दी है। जबकि आयोजक द्वारा एनओसी प्राप्त नहीं की गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…