तारिक खान
प्रयागराज। प्रयागराज जनपद में चल रहे शांतिपूर्ण मतदान के दरमियान सायकल से जा रहे एक युवक की बम फटने से मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बम सायकल सवार के झोले में होने की संभावना जताई जा रही है। घटना को लेकर कयास का सिलसिला जारी है। घटना की सुचना पाकर मौके पर पुलिस पहुच गई है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बताया जाता है कि दोनों एक ही साइकिल पर सवार थे। झोले में विस्फोटक पदार्थ था। अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसी दौरान झोले में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। पुलिस का कहना है कि यह दोनों विस्फोटक लेकर कहां जा रहे थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घायल युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…