तारिक़ खान
प्रयागराज: तेलियरगंज शिलाखाना की रहने वाली शालिनी के हत्या का सफल खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मृतका शालिनी की हत्या उसके दोस्त रवि ठाकुर ने अकेले ही की थी। उसने गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि शालिनी उसे धोखा दे रही थी। उसके मोबाइल में दूसरे लड़कों के साथ उसकी फोटो और वीडियो देखकर वह आपा खो बैठा और गला दबाकर शालिनी की हत्या कर दी। इतना ही लाश को भी खुद बोर में भरा और बाइक से कुएं में फेंक आया। पुलिस के मुताबिक पूरे हत्याकांड को रवि ने अकेले ही अंजाम दिया है।
रवि इस बात से चिढ़ता था कि शालिनी अपने एक अन्य दोस्त से बात किया करती है। दोनों में कई बार इसको लेकर झगड़ा भी हुआ। वेलेंटाइन डे पर शालिनी अपने घरवालों से बिना बताए दिल्ली से प्रयागराज आई थी। रवि स्टेशन से उसे रिसीव करने के बाद लोको कालोनी स्थित अपने घर ले गया। वहां बातचीत के दौरान रवि उसका मोबाइल लेकर देखने लगा। रवि के मुताबिक उसमे दो लड़कों के साथ शालिनी के वीडियो और फोटोग्राफ थे। रवि आपा खो बैठा। शालिनी के साथ मारपीट करने लगा। जब शालिनी ने भी विरोध किया तो उसने गला दबाकर मार दिया। इसके बाद शव को बोरे में बांधकर बाइक से अकेले ही पोलो ग्राउंड स्थित कुएं में फेंक आया। इसके बाद वह रोज अखबार चेक करता था कि कहीं शालिनी का शव बरामद तो नहीं हो गया। जिस दिन शव बरामद हुआ, वह उसी दिन भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही रवि को पकड़ लिया।
बिहार के जहानाबाद का रहने वाले रवि का भाई रेलवे में कार्यरत है। उसे रेलवे कालोनी में मकान एलाट हुआ है। वहीं रवि रहता था। रवि फुटबाल का होनहार खिलाड़ी है। लेकिन जिस तरह उसने हत्या को अंजाम दिया और लाश को ठिकाने लगाया, उससे पता चलता है कि उसके अंदर एक शातिर अपराधी भी था। उसने एक शातिर अपराधी की तरह लाश को पहले बोरे में भरा फिर कैंची छेदकर सिला। अकेले ही बोरे में भरी लाश को बाइक से बांधा और कुएं में फेंक आया। शालिनी के घर वालों ने रवि ठाकुर के साथ साथ सलोरी के ओमप्रकाश को भी नामजद कराया था। इंस्पेक्टर वीरेंद्र के मुताबिक हत्या में ओमप्रकाश की कोई भूमिका नहीं मिली। उसका नाम एफआईआर से हटा दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…