तारिक़ आज़मी
डेस्क। सपा गठबंधन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार के बयान पर जमकर तंज़ कसा और कहा कि डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार हुआ है। हम बहुरंगी हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। अबकी बार एक रंगी लोगों को हटाना है। वही जयंत चौधरी ने प्रधानमन्त्री मोदी का कार्यक्रम निरस्त होने पर तंज़ कसते हुवे कहा कि बिजनौर के धुप की खबर दिल्ली तक पहुच रही है।
उन्होंने कहा कि बिजनौर में इत्र की शीशी बनती है, हम सुगंध वाले लोग हैं, दूसरे नफरत की दुर्गंध फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने कोरोना में मजदूरों की बेबसी का जिक्र करते हुए दूसरी लहर में दवाइयां और अन्य इंतजाम नहीं कर पाने का भाजपा पर आरोप लगाया। जयंत चौधरी ने अपने भाषण की शुरुआत बिजनौर के कवि दुष्यंत कुमार की लाइनों से करते हुए कहा कि कैसे आकाश में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। उन्होंने बिजनौर में पीएम मोदी का कार्यक्रम निरस्त होने पर तंज कसते हुए कहा कि बिजनौर में धूप की खबर दिल्ली तक पहुंच रही है। आपकी गर्मी भी खूब दिख रही होगी 14 फरवरी तक आपको गर्म रहना है।
उन्होंने कहा कि बाबा झूठ बोलते हैं। 14 दिन में भुगतान कर देने की बात कहते हैं लेकिन बिजनौर की बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का भी भुगतान नहीं किया है। उन्होंने अपने भाषण में मीरापुर से बिजनौर तक हाईवे में गड्ढे होने का भी जिक्र किया। दो लड़कों की जोड़ी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि आप मुझे ‘बच्चा’ या ‘लड़का’ कह सकते हैं, मैं इसकी परवाह नहीं करता। हम आशावादी और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं। अखिलेश और मैं रोजगार, कृषि के मुद्दों पर काम करना चाहते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…