अनिल कुमार
पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विधायक बेटे तेज प्रताप यादव के पटना स्थित आवास पर रविवार की शाम दस की संख्या में आए लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान करीब 10 तक उनके घर के बाहर हंगामा होता रहा। मामले को लेकर हसनपुर विधानसभा के विधायक तेज प्रताप के सहयोगी सृजन स्वराज ने सचिवालय थाने में आवेदन दिया है।
पटना के सचिवालय थाने में दिए गए अपने आवेदन में सृजन स्वराज ने कहा कि वह शाम को विधायक तेज प्रताप के आवास पर थे। इसी बीच करीब 6.30 बजे अचानक गौरव यादव के साथ दस की संख्या में लोग आ गए। घर के बाहर हंगामा करने लगे। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। करीब दस मिनट तक आवास के बाहर हंगामा होता रहा। तेज प्रताप के सहयोगी सृजन स्वराज ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि हंगामा करने वाले उक्त लोगों ने शराब भी पी रखी थी। सृजन स्वराज ने अपनी जान का खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…