Bihar

बिहार: पुलिस के हाथे चढ़े तो खुला राज़, “भगना” से दिल लगा कर अवैध सम्बन्ध बना बैठी थी मामी, पति को था एतराज़ तो शराब पिला कर अपने प्रेमी और उसके दोस्त संग कर दिया था हत्या

अनिल कुमार

पटना.पटना में अवैध संबंधों में फिर रिश्ता तार-तार हुआ है। भांजे को अपनी मामी से ऐसा प्यार हो गया कि उसने मामी को पाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर बगीचा से बीते मंगलवार को गर्दन कटे युवक का शव मिला था। इस ब्लाइंड मर्डर केस की जब पुलिस ने जांच की तो वो भी हैरान रह गई।

मृतक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई थी, जो फतुहा रेलवे यार्ड में पोलदार का काम करता था। पुलिस के मुताबिक पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर ही गला रेतकर सूरज की हत्या कर दी गई थी।

सूरज कुमार की हत्या उसकी पत्नी और सगे भांजे ने मिलकर की थी। सूरज की पत्नी का सगे भांजे के साथ अवैध संबंध था और सूरज ने इसी का विरोध किया। सूरज का विरोध उसकी पत्नी काजल कुमारी और भांजे आकाश कुमार को रास नहीं आया है तीनों ने दोस्त के साथ मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी फिर शव को फतेहपुर बगीचे में फेंक दिया।

पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मृतक की गिरफ्तार पत्नी और उसके भांजे ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल लिया है। फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि मृतक सूरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी का मृतक के भांजे आकाश कुमार के साथ अवैध संबंध था, और वह उससे शादी करना चाहती थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts