संजय ठाकुर
भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुल्लम खुल्ला नफरत से भरा बयान देते हुवे कह रहे है कि अगर मैं जीत कर आया तो मिया तिलक लगाने लगेंगे। वीडियो में उन्हें साफ साफ कहते सुना जा रहा है कि अगर वह फिर से चुने गए तो मुसलमान टोपी से ‘तिलक’ लगाने लगेंगे। वीडियो वायरल होने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के डोमारियागंज से चुनाव लड़ रहे विधायक राघवेंद्र सिंह अब सफाई में कह रहे है कि ये बयान इस्लामी आतंकवाद के लिये उन्होंने दिया है।
इस पूरे मामले पर यूपी पुलिस का कहना है कि उन्होंने उनके भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया है। सिंह ने कहा था कि “जैसे गोल टोपियां गायब हो गई हैं, अगर मैं फिर से विधायक बन गया तो मियां तिलक लगाएंगे।” “पहली बार इतने हिंदू निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। डोमरियागंज में ‘सलाम’ होगा या ‘जय श्री राम’?”
बता दें कि 2017 में उन्होंने डोमरियागंज सीट से लगभग 200 मतों से जीत हासिल की थी। मिश्रित आबादी वाले डोमरियागंज में यूपी चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा। राघवेंद्र सिंह हिंदू युवा वाहिनी के यूपी प्रभारी हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित एक दक्षिणपंथी समूह है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…