रॉबिन कपूर
डेस्क। मणिपुर में आज पहले चरण के चुनाव हेतु वोटिंग शुरू हो गई है। बताते चले कि 5 जिलो की 38 सीटो के लिए वोटिंग शुरू हुई है। जिनमे इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले शामिल हैं। इन सीटो के उम्मीदवारो ने बहुत मेहनत मश्ककत किया था और आज वो अपनी किस्मत आज़मा रहे है, इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवार हैं।
इस चरण में 12 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 5.80 लाख पुरुष और 6.28 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा। कोरोना संक्रमित और क्वारंटीन में रह रहे लोगों के मतदान के लिए शाम तीन से 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में चुनाव के पहले चरण में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75 फीसदी लोग भाजपा और मुझे वोट देंगे। भाजपा पहले चरण में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है।
वही मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राज्यपाल ने वोट डालने के बाद लोगों से कहा कि मैं मणिपुर के लोगों से अपील करता हूं वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है औप लोकतंत्र की निशानी चुनाव है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9:30 बजे तक 8.94% मतदान हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…