रवि पाल
मथुरा। हादसों का दिन बनकर आज मथुरा के लिए शनिवार आया। मथुरा में दो अलग अलग दुर्घटनाओ में तीन लोग रफ़्तार के कहर का शिकार होकर अपने जीवन को गवा बैहते। वही चार लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए, वहीं नंदगांव में एक ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओ में नंदगाव के ग्रामीणों ने अपना रोष सड़क पर प्रदर्शित किया और ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग किया।
दुर्घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे कमला पत्नी अमरचंद (43) निवासी छाजू थोक, नंदगांव गोबर डाल कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गिडोह चौराहे पर रोड क्रॉस करती महिला को कोसी की तरफ से तेज गति से आते ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन सन्तुष्टि के लिए महिला को कोसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पहले तो नंदगांव कांमा रोड को अवरुद्ध कर दिया। बाद में पुलिस चौकी के सामने तिराहे पर जाम लगा कोसी बरसाना तथा कोसी कांमा रोड को अवरुद्ध कर दिया। स्थानीय लोग डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि नंदगांव कांमा रोड पर पूर्व में हुई घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से ब्रेकर तथा बाईपास की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों को मामला शांत करने के लिए हर बार आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन मांगें नहीं मानी जाती हैं। इस बार स्थानीय लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि मृतका के परिजन को सरकारी नौकरी, 50 लाख मुआवजा, 50 मीटर के अंतराल पर कांमा रोड पर आबादी में स्पीड ब्रेकर, बाईपास और ओवरलोड वाहनों पर रोक। पुलिस मौके पर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…