तारिक़ आज़मी संग ए जावेद
वाराणसी। चुनाव में लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहे है। इस क्रम में कोई कुछ अंदाज़ में नामांकन करने आता है तो कोई किसी तरह से। इसी क्रम में आज सपा से शहर दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित जहा नंगे पाँव नामांकन करने के लिए पहुचे तो वही आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ आशीष जायसवाल एम्बुलेंस से नामांकन करने के लिए पहुचे।
शहर उत्तरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आशीष जायसवाल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वो अपना नामांकन करने के लिए एम्बुलेंस से पहुंचे। उन्होंने नामांकन के पहले कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य समस्या को राजनीति में प्रथम प्राथमिकता बनाना है। शहर दक्षिणी के भाजपा प्रत्याशी डॉ नीलकंठ तिवारी के नामांकन जुलूस में समर्थकों का हुजूम उमड़ा। समर्थकों की नारेबाजी से कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के साथ ही सर्किट हाउस का इलाका गूंजता रहा।
अरविंद राजभर को शिवपुर सीट पर नामांकन कराने पहुंचे पूर्व मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को देख लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसको लेकर नामांकन कक्ष के बाहर काफी हलचल रही। दोनों तरफ से नारेबाजी रोकने के लिए पुलिस को काफी काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर जुलूस के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। पिंडरा विधानसभा से एकमात्र महिला प्रत्याशी खुशबू पांडे नामांकन करने पहुंची। उनका कहना है कि अभी तक एक भी महिला प्रत्याशी नहीं उतारी गई है। इसलिए मैं नामांकन करने आई हूं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…