Accident

वाराणसी: लहरतारा चौराहे पर 2 मालवाहक लड़े, दोनो ड्राइवर को आई मामूली चोटें

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा चौराहे पर एक टाटा 407 व टाटा मैजिक आपस मे लड़ गयी। जिसमे चालक संदीप निवासी शिवपुर व चालक श्याम नारायण निवासी बौलिया लहरतारा को मामूली चोटें आयी है। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों चालको का प्राथमिक उपचार करवाया और अवरुद्ध हुवे मार्ग को खाली करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात टाटा 407 मालवाहक कैंट से महेशपुर की तरफ जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर वह डिवाइडर से टकरा गयी। इसी दरमियान पीछे से आ रही टाटा मैजिक भी उस गाड़ी से टकरा गयी व आवागमन भी प्रभावित होने लगा।

सूचना पाकर पंहुचे थानाध्यक्ष मंडुआडीह  राजीव कुमार सिंह व लहरतारा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, उपनिरीक्षक पंकज पांडेय मय पुलिस फोर्स पहुच दोनो क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया और चालको को प्राथमिक उपचार हेतु भेजा। तब जाकर यातायात सुचारू रुप से सामान्य हो सका।

pnn24.in

Recent Posts