ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा की एसएसटी टीम को निलंबित कर दिया गया है। एसएसटी टीम ने करोबारी के साढ़े चार लाख रूपये कब्ज़े में लिए थे और ये रूपये आयकर विभाग में जमा नहीं कराया था। सेवापुरी विधानसभा की एसएसटी टीम को निलम्बित करने के साथ ही इस पर मुक़दमा भी दर्ज किया गया है।
बताते चले कि पुलिस टीम के साथ चेकिंग करते समय भदोही के आनंद नगर निवासी कारोबारी वीर चौरसिया अपने मित्र उमेश यादव के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस की चेकिंग देख वीर चौरसिया बैग लेकर बाइक से उतर गया और पैदल चलने लगा। एसएसटी टीम ने उसे रोककर जांच की तो बैग से साढ़े आठ लाख रुपया मिला।
पूछताछ में कारोबोरी ने साढ़े चार लाख रुपये के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर एसएसटी टीम ने साढ़े चार लाख रुपये इनकम टैक्स में जमा कराने के लिए कब्जे में ले लिया। कारोबारी से कहा गया कि इनकम टैक्स में उचित जवाब देकर अपना रुपया वापस ले लेना।
इधर, कारोबारी को इनकम टैक्स से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। उसने उक्त घटना के संबंध में जंसा थाने को सूचित किया। एसएसटी टीम का मामला होने के कारण जंसा थानाध्यक्ष ने सूचना जिला मजिस्ट्रेट और एसपी ग्रामीण को दी। मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए एडीएम व एडिशनल एसपी की संयुक्त जांच बैठाई गई।
जांच में पता चला कि एसएसटी टीम द्वारा कारोबारी से साढ़े चार लाख रुपये कब्जे में लिया गया। नियमानुसार सीजर की कार्यवाही करते हुए पैसों को आयकर विभाग में जमा कराया जाना था। लेकिन एसएसटी टीम उसे अपने पास ही रख लिया। इस पर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा स्टेटिक टीम में नियुक्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…