संजय ठाकुर
बलिया। अपने बडबोलेपन और विवादित बयानों एक कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले बौरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह अपना टिकट काटे जाने से खासे नाराज़ है और बगावत का बिगुल फुक चुके है। अब उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुवे आज गुरूवार को बिहार की सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल वीआईपी को ज्वाइन कर लिया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान विधायक ने विरोधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। साथ ही उन्होंने कल नामांकन करने की घोषणा किया है।
सुरेंद्र सिंह की माने तो उन्होंने महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना और जदयू ने टिकट की पेशकश की थी, लेकिन सुरेंद्र सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बीच पलटी मारते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह गुरुवार को वीआईपी पार्टी में शामिल हो गए। चांदपुर स्थित विधायक के आवास पर वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल के अध्यक्ष राजाराम बिंद, चुनाव प्रभारी उमेश साहनी आदि पहुंचकर सुरेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल कराया।
संतोष साहनी ने कहा कि चुनाव में हम मजबूती के साथ 165 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक हमने 84 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा भाजपा में मेरे साथ धोखा हुआ है। नौ सर्वे में मेरी रिपोर्ट सही थी। भूमाफिया को जमीन कब्जा करने नहीं दिया तो मेरा टिकट काट दिया गया। अब द्वाबा से भाजपा की जमानत जब्त करा दूंगा। उन्होने कहा कि बलिया का टिकट दिल्ली से नहीं यहां की जनता के दिल से बंटता है। अक्षम लोगों को टिकट देकर भाजपा ने अपने दिमागी दिवालियापन का परिचय दिया है, जिसका रिजल्ट 10 मार्च को उसके सामने होगा और बलिया में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।
बता दें कि बैरिया के सिटिंग विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट से सपा ने जय प्रकाश अंचल को प्रत्याशी बनाया है। बलिया में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…