चाँद खान
डेस्क। दिल्ली के जीबीटी अस्पताल के एक सीनियर डाक्टर पर अस्पताल परिसर में बने होस्टल में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडिता से एक मेट्रीमोनियल साईट पर संपर्क स्थापित लिया था। जिसके बाद मिलने के बहाने होस्टल बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दरमियान पीडिता की तबियत बिगड़ जाने पर आरोपी डाक्टर ने उसको जीटीबी अस्पताल ले जाने के बजाये आरएमएल अस्पताल ले गया, जहा पीडिता ने चिकित्सको के पूछताछ में जब अपनी आपबीती बताया तो चिकित्सक डर कर फरार हो गया।
पुलिस और पीडिता के बयानों को आधार माने तो आरोपी की पिछले दिनों पहचान एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये गाजियाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय युवती से हुई थी। आरोपी का प्रोफाइल देखकर पीड़िता उससे बातचीत करने लगी। इस दौरान शनिवार को आरोपी ने पीड़िता से मिलने की बात की। पीड़िता जीटीबी अस्पताल पहुंच गई। वहां से आरोपी उसे अपने साथ हॉस्टल के कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता दर्द से चिल्लाने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ी तो आरोपी उसे फौरन आरएमएल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की तो आरोपी वहां से खिसक गया। वह सीधे अपने हॉस्टल पहुंच गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…