तारिक़ खान संग शाहीन बनारसी
डेस्क। शादी के बंधन में बंधने से पहले दुल्हन ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। बताते चले की विजयनगर निवासी मनाली की आज शादी है। मनाली अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी की रस्मों के बीच से ही मतदान केंद्र पर पहुंची और वोट डाला। वहीं दोपहर बाद शिब्बन पुरा में मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। बूथ खाली पड़े हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने वसुंधरा के एनएन मोहन स्कूल में मतदान किया।
वही दनकौर के उस्मानपुर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि मतदान कक्ष में लाइट की व्यवस्था नहीं हैं। लाइट जाने के बाद मतदान कक्ष में अंधेरा हो जाता है। वहीं, दोला रजपुरा गांव में मतदान पर्ची को लेकर महिलाएं मतदान करने का इंतजार करती दिखाई दीं। गांव बादलपुर में 80 वर्षीय कला देवी ने मतदान किया। इसके अलावा बी0ए0 की छात्रा अलका गौतम पहली बार मतदान के बाद खुशी जाहिर करती हुई दिखाई दी।
दोपहर 3 बजे तक बुलंदशहर में 50.81 फीसदी मतदान हुआ है वही अलीगढ़ में मतदान प्रतिशत 49.91% रहा है, गाज़ियाबाद में 43.10% मतदान हो चुका है। हापुड़ में 51.63% जबकि मथुरा में 48.91% मतदान हुआ है. इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर में 47.25 फीसद मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा अब तक आगरा के एत्मादपुर में वोट पड़े हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…