संजय ठाकुर
अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के सिलसिले में रविवार को हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद के दौरे पर हैं। जहां पर वह कई सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दरमियान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर सपा गठबंधन की सरकार बनने पर पुलिस सुधार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के सत्ता में आने पर पुलिस की सूरत बदलेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर वादा किया कि सरकार में आने पर हम पुरानी पेंशन बहाली करेंगे। पुलिसकर्मियों को मोबाइल रिचार्ज और साइकिल भत्ता दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा साथ ही वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने मकान किराया भत्ते की समीक्षा करने का वादा करने के साथ ही खाली पड़े पदों पर प्रमोशन की बात कही है। अखिलेश यादव ने गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति का वादा किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…