UP

सपा ने किया 10 प्रत्याशियों की घोषणा, उलटफेर करते हुवे कैंट से उतारा राजू गांधी को

तारिक़ खान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने आज 10 प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा किया है। सपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों में कैंट विधानसभा से राजू गांधी को टिकट मिला है। आज मंगलवार सुबह लखनऊ के छह उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लखनऊ पूर्वी से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, लखनऊ पूर्वी से पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर फिर दांव लगाया गया है।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के छह उम्मीदवारों की घोषणा की। प्रत्याशियों में बीकेटी से पूर्व विधायक गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया और कैंट से पार्षद राजू गांधी को टिकट दिया गया है।

लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों में अब तक आठ पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। मलिहाबाद में विधायक अमरीश पुष्कर को टिकट दिया गया है। इसी तरह मोहनलालगंज से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को मैदान में उतारा गया है लेकिन सुशीला के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार है। खास बात यह है कि अभी तक सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

pnn24.in

Recent Posts