आदिल अहमद
डेस्क। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधासभा चुनाव के 5 चरण का मतदान पूर्ण हो चूका है। और आगामी 2 चरण के चुनाव हेतु सभी सियासी दल के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है। वही इन सब के बीच वार पलटवार का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है बल्कि हर रोज़ किसी न किसी सियासी दल के नेताओं का एक-दुसरे पर पलटवार का सिलसिला जोरो पर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव पर पलटवार किया है।
डिंपल के इस बयान पर योगी ने एक ट्वीट कर कहा कि “हां मैं भगवाधारी हूं।“ इस ट्वीट के साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने डिंपल यादव के बयान का जिक्र करते हुए बगैर किसी का नाम लिए कहा कि “एक बात मुझे बहुत खटकी है। आपने सपा के कुछ लोगों के बयान सुने होंगे। वो बयान सृष्टि का भी अपमान है। सनातन धर्म और संत समाज का भी अपमान है। भगवा को उन्होंने जंग के साथ जोड़ा है, लेकिन हां, मैं कह सकता हूं कि मैं भगवाधारी हूं। हर उत्तर प्रदेशवासी कहेगा कि हम भगवाधारी हैं, इसलिए बोलेंगे क्योंकि ये भगवा सृष्टि की ऊर्जा का रंग है। सूर्योदय जब होता है तब भगवान सूर्य का रंग भी भगवा ही होता है।“
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…