National

हिजाब प्रकरण: जाने कौन है कर्नाटक की वो बेटी जो सैकड़ो लडको के झुण्ड में भी नही झुकी और डटकर मुकाबला बिना डरे करती रही

आदिल अहमद

डेस्क। कर्नाटक के हिजाब प्रकरण ने देश का ध्यान अपनी तरफ खीचा है। हिजाब प्रकरण में एक वीडियो कल से तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे भगवा गमछा कंधो पर रखे सैकड़ो लड़के एक नकाब पहने लड़की को घेरे हुवे है और “जय श्रीराम” के नारे लगा रहे है, इन सैकड़ो लडको के झुण्ड में खडी वह बेटी भी बिना डरे उनका मुकाबला करती रहती है और “अल्लाह हु अकबर” की सदा निकालती रहती है। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो ने सभी का ध्यान उस बेटी की तरफ खीचा जो बिना डरे इन झुण्ड में खड़े लडको का मुकाबला कर रही है।

ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की तस्वीरे काट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और हर कोई उस बेटी के हिम्मत की तारीफ कर रहा है। प्रकरण कर्नाटक के एक कालेज का बताया जा रहा है जिसमे भगवा गमछा पहने लडको के बीच से लड़की को कालेज के शिक्षको ने सकुशल निकाला था। सभी जानना चाहते है कि आखिर ये बेटी कौन है। सभी उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे है।

इस दरमियान कल देर शाम एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उस लड़की ने खुद को दुनिया से रूबरू करवाया और पूरी घटना बताया। उस बेटी ने अपना नाम मुस्कान बताया और कहा कि “मैं कॉलेज असाइनमेंट के लिए आई थी। वे लोग मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे थे, क्योंकि मैनें बुरका पहना हुआ था। उनका कहना था कि पहले बुरका उतारो फिर अंदर जाओ। मैं वहां दोबारा गई तो लड़कों ने मुझे घेर लिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे, इसके जवाब में मैनें भी अल्लाहू अकबर का नारा लगाया।

मुस्कान ने बताया कि मेरे टीचर और प्रिंसिपल ने मेरा सपोर्ट किया, उन लोगों ने मुझे भीड़ से बचाया।  मुस्कान बताती है कि जब उसे घेरा गया तो उसमें कई कॉलेज के छात्र थे, लेकिन कई ऐसे थे जो बाहर से आए थे। ये लड़के कह रहे थे कि जब तक तुक बुरका नहीं हटाओगी, हम भी भगवा गमछा पहने रहेंगे।

मशहूर रिटायर्ड आईएएस अफसर ने वीडियो ट्वीट कर उठाया गंभीर सवाल

मशहूर आईएएस अधिकारी (रिटायर्ड) सूर्य प्रताप सिंह ने इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुवे गंभीर सवाल उठाये है उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “एक बच्ची को प्रताड़ित करते तथा कथित राष्ट्रवादी, ये है प्रधानमंत्री का न्यू इण्डिया।” वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही एआईएमआईएम चीफ सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्कान के जज्बे को सलाम किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts