संजय ठाकुर
डेस्क। कर्नाटक के हिजाब विवाद मामले में आज कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान जज ने कहा कि इस मामले को बड़ी बेंच को भेजा जा सकता है। वही याचिकाकर्ता ने बड़ी बेंच का विरोध किया है और जल्द से जल्द इस मामले का निपटारा करने के लिए कहा है। बताते चले कि हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के मामले में हाई कोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी।
वही इस प्रकरण में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्कूल शिक्षा के लिए होते हैं और वहां धार्मिक मामलों को नहीं पहुंचाना चाहिए। हर स्कूल में एक यूनिफॉर्म होती है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। आप स्कूल के बाहर जो चाहें पहन सकते हैं।
हिजाब विवाद पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि जहां स्कूल/कॉलेजों में निर्धारित यूनिफॉर्म है, उसका पालन किया जाए। शिक्षा के केंद्रों में केवल शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। धार्मिक या राजनीतिक मुद्दों को स्कूलों/कॉलेजों में नहीं लाया जाना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…