ए0 जावेद
जौनपुर। कर्नाटक में चल रहा हिजाब विवाद अब पूर्वांचल में भी अपने असर दिखाने लगा है। चुनावी माहोल में इस मुद्दे को भड़काने वालो की भी कमी नही दिखाई दे रही है। ताज़ा प्रकरण सामने आया है जौनपुर जनपद के प्रतिष्ठित टीडी कालेज का जहा एक छात्रा का आरोप है कि उसके राजनीती शास्त्र के प्रोफ़ेसर ने उसके हिजाब पहन कर आने पर कक्षा से बाहर निकाल दिया और फटकार लगाते हुवे कहा कि यह सब काम पागल करते है।
प्रकरण मीडिया की जानकारी में आने के बाद से मामला तुल पकड़ने लगा और मामले में दोनों पक्षों के बयान सामने आने लगे। इस घटना पर परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत थाना और कॉलेज में करेंगे। जबकि इस पूरे प्रकरण पर शिक्षक प्रशांत त्रिवेदी का कहना है कि कक्षा में राजनीति विषय पर चर्चा होते हुई हिजाब पर पहुंच गई। ऐसे में वह छात्रा उठकर जोर से चिल्लाकर अपनी बात रखने लगी, मैंने उसे कहा कि शांत होकर बैठ जाओ। वह किस ड्रेस में आ रही है, इसको रोकने का काम उनका नहीं है, यह कालेज प्रबंधन व प्रिंसिपल का निर्णय है। इसको लेकर कक्षा की किसी भी छात्रा से पूछा जा सकता है।
वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 आलोक सिंह का कहना है कि अभी इस बारे में उनको कुछ भी नहीं पता है और न ही किसी ने इस तरह की शिकायत की है। मैं शाम छह बजे तक कालेज में ही था। मुझे केवल कॉलेज की ड्रेस से मतलब है, ताकि यह साफ हो सके कि वह मेरे कॉलेज का है। इसके बाद कोई क्या पहनता यह उसकी धार्मिक स्वतंत्रता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। तथ्यों की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…