आदिल अहमद
रूस में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि ने कहा है कि अगर ओमिक्रॉन के बाद कोविड-19 का कोई बड़ा प्रकोप नहीं होगा, तो 2022 में महामारी का अंत हो सकता है। समाचार एजेंसी तास के साथ एक साक्षात्कार में मेलिता वुजनोविक के हवाले से कहा गया कि ‘हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वायरस पूरी तरह से गायब हो जाएगा। फिलहाल भविष्यवाणियां करना कठिन है, लेकिन हमें उम्मीद है कि अगर कुछ और नहीं होता है, तो महामारी 2022 में समाप्त हो सकती है। महामारी के अंत का क्या मतलब है? इसका मतलब है कि कोई बड़ा प्रकोप नहीं होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वायरस गायब हो जाएगा।’
उन्होंने कहा, ‘बड़ी संख्या में मामले आने का मतलब है कि वायरस म्यूटेशन करने में सक्षम है, इसलिए हम नहीं जानते कि कैसी स्थिति सामने आएगी। हालांकि, सतर्क रहते हुए आशा की जानी चाहिए कि ओमिक्रॉन के दुनियाभर में फैलने के बाद इसके बड़े प्रकोप खत्म हो जाएंगे।’ वुजनोविक के अनुसार, डब्ल्यूएचओ भविष्यवाणी करने की कोशिश कर रहा है कि यह कब होगा, लेकिन यह मुश्किल है, क्योंकि कई देश अब अपनी परीक्षण रणनीतियों में बदलाव ला रहे हैं।
स्वीडन, डेनमार्क और नॉर्वे ने सभी कोविड प्रतिबंध हटा दिए हैं, क्योंकि वे वायरस को एक ऐसी बीमारी के रूप में पुर्नवर्गीकृत करना चाहते हैं, जो समाज के लिए खतरा पैदा नहीं करता है। संभावना है कि यूके और यूएस जल्द ही इसका अनुसरण करेंगे। हालांकि डब्ल्यूएचओ समेत कई विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने का आग्रह किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेबियस ने हाल ही में कहा था कि किसी भी देश के लिए आत्मसमर्पण करना या जीत की घोषणा करना जल्दबाजी होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…