संजय ठाकुर
मऊ। एसटीएफ की लखनऊ इकाई और मऊ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एक करोड़ के कीमत की हिरोईन बरामद किया है। गिरफ्तार तीनो अभियुक्त धर्मेन्द्र गौड़, लाल बिहार और घनश्याम माली को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीला पदार्थ एक पिट्ठू बैग में रखा हुआ था। इस प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों की एक महिला साथी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है।
तलाशी में र्मेंद्र गोड़ निवासी चिल्लूपार कस्बा बड़हलगंज के पास से पिट्ठू बैग से एक किलो 110 ग्राम हेरोइन और एक किलो 35 ग्राम चरस बरामद हुआ। उसके दो सहयोगी लालबिहारी उर्फ सिन्टु निवासी नई हनुमानगढ़ी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, घनश्याम माली निवासी बोलिया थाना राजघाट जनपद मंदसौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह मे शामिल वंदना निवासी राजघाट थाना राजघाट जिला गोरखपुर फरार है। चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
गिरोह तस्कर बलिया से हेरोइन चरस लेकर गोरखपुर महिला को सप्लाई करते थे। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसटीएफ लखनऊ उप निरिक्षक संतोष कुमार सिंह, जावेद आलम कवींद्र साहनी, मृत्युंजय सिंह, कमांडो रामगिरि, एसटीएफ व मय हमराही पारसनाथ यादव, सरजीत सिंह, सौरभ सिंह, अमित सिंह व एकता शुक्ला सहित आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…