गोपाल जी
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के विधायको ने देश के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पर बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा है कि अस्पताल ने बीजेपी के दबाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव को भर्ती करने से मना कर दिया है। उक्त आरोप पत्रकारों से बात करते हुवे आरजेडी विधायक भाई वीरेंदर ने लगाए है।
इससे पहले रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के मेडिकल बोर्ड की बैठक में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजने पर फैसला लिया गया था। रिम्स निदेशक डॉ। कामेश्वर प्रसाद ने कहा था कि लालू यादव की स्थिति खराब होती जा रही है और उनके हृदय एवं किडनी पर असर हुआ है। इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स दिल्ली भेजा गया था। रिम्स बोर्ड ने पाया था कि लालू यादव का क्रिएटिनिन स्तर बढ़ता जा रहा है और वह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए रिम्स प्रबंधन के द्वारा बनाये गये मेडिकल बोर्ड ने मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक की जिसमें लालू के मुख्य चिकित्सक डॉ। विद्यापति के साथ रिम्स के निदेशक और अधीक्षक भी मौजूद थे। इस निर्णय की जानकारी चिकित्सकों ने जेल प्रबंधन को दी जिसने लालू को दिल्ली ले जाने की इजाजत आनन-फानन में दे दी गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…