Categories: UP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में केशव प्रसाद मौर्या पीछे चल रहे है, जाने प्रयागराज और कौशाम्बी की अन्य सीट का हाल, वाराणसी दक्षिणी से किशन दीक्षित हुवे नीलकंठ से पीछे

टीम PNN24 न्यूज़

डेस्क. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी तक के रुझानो पर नज़र डाले तो सपा 120 सीट पर लीड कर रही है तो भाजपा ने 272 सीट पर बढ़त बना रखा है।

इस दरमियान वाराणसी दक्षिणी विधानसभा सीट पर भाजपा के मंत्री नीलकंठ तिवारी ने 6वे राउंड की गिनती तक अब बढ़त बना लिया है और वह 3 हज़ार मतो से सपा के किशन दीक्षित को पीछे छोड़ चुके है। इस बीच सबसे बड़ी खबर है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पीछे चल रहे है।

कौशांबी

  • सिराथू : सपा की पल्‍लवी पटेल आगे, दूसरे चरण में केशव मौर्य 1300 वोट से पीछे
  • मंझनपुर : सपा इंद्रजीत सरोज आगे
  • चायल : सपा पूजा पाल आगे

प्रयागराज

  • दक्षिणी : भाजपा नंद गोपाल नंदी 4 हज़ार वोट से पीछे चल रहे है
  • पश्चिमी : भाजपा सिद्धार्थ नाथ सिंह आगे
  • उत्‍तरी : भाजपा हर्ष वर्धन वाजपेयी आगे
  • मेजा : भाजपा नीलम करवरिया आगे
  • फूलपुर : सपा मुज्‍तबा सिद्दिकी आगे
  • फाफामऊ : भाजपा गुरुप्रसाद आगे
  • हंडिया : भाजपा प्रशांत सिंह महज़ 500 मतो से आगे है
  • बारा : भाजपा-अद वाचस्‍पति आगे
  • सोरांव : सपा गीता शास्‍त्री आगे
  • कोरांव : भाजपा राजमणि कोल आगे
  • करछना : भाजपा पीयूष रंजन आगे
  • प्रतापपुर : सपा विजमा यादव आगे

प्रतापगढ़

  • कुंडा : जेएसडीएल रघुराज प्रताप आगे चल रहे है मगर ये लीड काफी कम है
  • रानीगंज : भाजपा धीरज ओझा आगे
  • रामपुर खास : कांग्रेस आराधना मिश्रा आगे
  • विश्‍वनाथगंज : अद एस से जीतलाल पटेल आगे
  • बाबागंज : जेएसडीएल विनोद सरोज आगे
  • सदर : भाजपा राजेंद्र मौर्य आगे
  • पट्टी : सपा से ददुआ के भतीजे राम सिंह आगे..
pnn24.in

Recent Posts