Ballia

एक साथ जीने मरने की कसम खाकर घर से फरार प्रेमी युगल की हुई उभाव थाने में शादी

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): दो प्रेमी युगल की शादी मंगलवार को उभाँव थाने के परिषद में दुर्गा मंदिर में हुआ शादी है। दोनों प्रेमी युगल एक ही गांव के है दोनों का आधार कार्ड के हिसाब से बालिक हो गये है ।और दोनों ही राजभर बिरादरी के हैं। जो कि घर से कई बार भागने का भी प्रयास कर चुके हैं। दो दिन पहले घर से फरार हो गए थे, जिसकी सूचना घर वालों ने पुलिस को दी

पुलिस की मदद से पूर्ण शकुल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा दोनों को बहुत दबाव दिया गया। लेकिन दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें खा लिए थे। दोनों घर से दो बार भाग भी चुके थे। परिजनों के दबाव के चलते दोनों जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास कर चुके थे। दोनों प्रेमी युगल के आगे दोनों पक्ष के परिजनों को आखिरकार झुकना पड़ा और मंगलवार को उभाँव थाने के प्रांगण में दुर्गा मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts