शिखा प्रियदर्शिनी
कई सारी स्किन समस्याओं से बचने के लिए पहले से ही कुछ उपाय कर लेने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि पहले गर्मियों में होने वाली त्वचा समस्याओं के बारे में आपको जानकारी रहे। कई बार आप किसी तरह की त्वचा संबंधी रोग से परेशान होते हैं लेकिन आपको उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती, जिससे रोग का इलाज करने में भी देरी होने की संभावना होती है।
गर्मी में अक्सर बच्चों और बड़ों को खुजली वाले दाने हो जाते हैं। जो लोग बाहर रहते हैं, धूप में अधिक समय बिताते हैं, पैदल चलते हैं, उन्हें पसीने और पॉइज़न आइवी नाम के तैलीय रार पौधे के कारण खुजली वाले दाने हो जाते हैं। इससे शरीर पर चकते पड़ जाते हैं और बहुत ज्यादा खुजली होती है। इनसे बचने के लिए धूप में कम निकलें। बाहर से आएं तो कपड़े और त्वचा को धोएं। वर्कआउट के बाद अपने कपड़ों को तुरंत बदल लें।
गर्मियों में कई लोगों को हीट रैशेज भी हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा में जमा रहता है। इसके कारण दाने हो जाते है और खुजली की समस्या होने लगती है। वहीं जब दाने फटने लगता है और पसीना बाहर निकलने लगता है तो त्वचा लाल होने लगती है और स्किन में चुभन महसूस होती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…