Crime

गौरीफंटा पुलिस ने चोरी की बाइकों सहित दो ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते जिले के इंडो नेपाल सीमा के कोतवाली गौरीफंटा के उप निरीक्षक प्रभात कुमार गुप्ता नेहा अपने हमराहियों के साथ गश्त के दौरान क्षेत्र के ही बनगवा के सरकारी विद्यालय के नजदीक से दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो चोरी की हुई बाइके व देशी तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना नाम बब्बू सिंह राना पुत्र रामसमहुज राना नि0 ग्राम परसिया थाना चंदनचौकी व श्रवण राना पुत्र भरम राना नि0 गुहिया घाट नं0- 10 थाना वार्ड नं0- 12  जिला कैलाली राष्ट्र नेपाल बताया है, जिनको पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts