आदिल अहमद
डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के सीमापूरी इलाके में स्थित एक भवन में चल रहे हाई प्रोफाइल जिस्फारोशी के कारोबार का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुवे गैंग लीडर सहित तीन युवतियों और एक युवक को हिरासत में ले लिया। बड़े ही नाटकीय ढंग से हुई इस छापेमारी में पुलिस सिविल ड्रेस में नकली ग्राहक बनकर गई थी। पकड़े आरोपी की पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से इस गोरखधंधे लिप्त में थे।
उससे बातचीत करने के बाद आरोपी ने दो हजार में सौदा कर नकली ग्राहक को मकान के अंदर बुला लिया। वहां उसे 38 वर्षीय महिला से मिलवाया गया। इसके बाद महिला ने नकली ग्राहक के सामने तीन युवतियों को पेश किया। ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही टीम को खबर दी। जिसके बाद मकान पर छापा मारकर पांचों को मौके पर दबोच लिया गया। सीमापुरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था वह मुख्य महिला है। इसके अलावा लड़कियां नोएडा, मुस्तफाबाद और यमुना विहार की रहने वाली हैं। आरोपी प्रिंस भी दिलशाद कॉलोनी में ही रहता है। इससे पहले, दिल्ली के शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रीवर मॉल के एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
पुलिस को जब ये खबर मिली तो एक नकली ग्राहक को वहां भेजा गया। जिस्मफरोशी की पुष्टि होने के बाद स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी अरुण (28) और 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर आरोपियों ने नकली ग्राहक से मसाज के नाम पर रकम वसूली। इसके बाद अंदर मौजूद युवती ने उससे जिस्मफरोशी के लिए अलग से रुपयों की डिमांड की। फिलहाल मामले में पुलिस को स्पा सेंटर चलाने वाली एक महिला व पंकज बब्बर नामक एक शख्स की तलाश है। पंकज के नाम पर स्पा का लाइसेंस है। आनंद विहार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…