आदिल अहमद
कानपुर: शुक्रवार की शाम पेशी के लिए आया एक कैदी इटावा जनपद के बजरिया रेलवे स्टेशन के पास पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। इस दरमियान वह एक पुलिस कर्मी का मोबाइल फोन भी लेकर भाग गया। काफी खोज बीन के बावजूद भी जब वह नही मिला तो सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश जारी कर दिया है।
बंदी के भाग जाने पर सिपाहियों ने पहले खुद उसकी खोजबीन की। पता न चलने पर सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। बंदी के भागने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। बंदी का कोई सुराग नहीं लग सका। सिपाही अतर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाशा जा रहा है। बंदी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। वहीं औरैया पुलिस लाइन के आरआई ने बताया कि सिपाही उसे ट्रेन से आगरा होते हुए झांसी ले जाने के लिए निकले थे। एक सिपाही ट्रेन देखने के लिए चला गया तभी मौका पाकर वह स्टेशन परिसर से भाग निकला। भागे बंदी की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…