शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क। चेहरे पर बहुत से लोगों को पिग्मेंटेशन की दिक्कत होती है। इससे चेहरा तो साफ दिखता है लेकिन होंठों के आसपास की स्किन काली पड़ जाती है और लगने लगता है जैसे मैल जमा हुआ है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे धूप के संपर्क में लंबे समय तक रहना, बहुत ठंडे वातावरण में रहना, केमिकल्स वाले लिप बाम या लिपस्टिक इस्तेमाल करना या किसी मेडिकेशन के चलते। आप इस पिग्मेंटेशन की दिक्कत से घरेलू उपायों की मदद से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते है उन घरेलु नुस्खो को जो आपको इस समस्या से निजात दिलवा सकते है।
बेसन: स्किन पिग्मेंटेशन को कम करने में बेसन भी बेहद असरदार है। आधा चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दूध की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मुंह के आसपास की स्किन पर लगा लें।
लाल प्याज: प्याज के रस का इस्तेमाल चेहरे से दाग-धब्बे हटाने वाली क्रीम में किया जाता है। हाइपरपिग्मेंटेशन में आप लाल प्याज को सुखा कर उसका पाउडर मुंह के आसपास लगा सकते हैं। इसे 5 मिनट बाद ही धो लें।
पपीता : ये ना सिर्फ पिग्मेंटेशन बल्कि ब्लेमिशेज को भी दूर करता है। पपीते के गूदे को लेकर उसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की डाल दें। पेस्ट बनाकर मुंह के आस-पास लगाएं और 10 मिनट रखकर धो लें।
दूध : रूई को दूध में डुबाएं और मुंह के आसपास लगा लें। आप 5 मिनट के लिए इसे दिन में दो बार लगा सकते हैं। यह धब्बों को हल्का करता है।
डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। PNN24 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…