Crime

चोलापुर: दिन दहाड़े महिला के गले से चेन छीन फरार हुए बदमाश

ए0 जावेद

वाराणसी। वाराणसी के चोलापुर में दिन दहाड़े महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार हो गये। महिला ने जब चिल्लाना शुरू किया तो आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और इसकी जानकारी घर के लोगो को मिली। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने 1 युवक की पहचान कर ली है।

बताते चले कि चोलापुर थाना क्षेत्र में अजगरा चौकी अंतर्गत बाबतपुर ग्राम सभा के नेवादा नाबिक बस्ती की महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद चोलापुर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान महिला के द्वारा की गई है।

गौरतलब हो कि महिला बाबतपुर गांव की रहने वाली है, जो अपने घर से खाद्यान्न लेने के लिए वितरण प्रणाली की दुकान पर गई थी। दुकान से खाद्यान्न लेकर महिला घर वापस लौट रही थी उसी बीच गले से चेन खींचकर बदमाश भाग निकला। महिला चिल्लाती रही, आसपास के लोग इकट्ठा हुए और जानकारी घर के लोगों को मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने एक युवक की पहचान की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts