Crime

झांसी: छेड़खानी से परेशान दो छात्राओं ने खाया ज़हर, पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्यवाही

संजय ठाकुर

झांसी। छेड़खानी से परेशान दो छात्राओं ने ज़हर खा लिया। मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का है। जहाँ दो छात्राये छेड़खानी से परेशान हो गई थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी किया था मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे दोनों छात्राओं ने खौफनाक कदम उठाया। गंभीर हालत में उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक है।

वही इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी शिवहरी मीणा ने सदर बाजार इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया एवं उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। छात्राओं के परिजनों का कहना है कि दोनों छात्राओं को सिमराहा के मथुरा कॉलोनी निवासी राहुल वाल्मीकि रोजाना दोनों छात्राओं से छेड़खानी करता था। उन पर अश्लील फब्तियां कसता था। इससे दोनों छात्राएं काफी परेशान थीं। इन छात्राओं ने सदर बाजार थाने में भी शिकायत की लेकिन, पुलिस ने इनकी कोई सुनवाई नहीं की।

इससे परेशान होकर छात्राओं ने आज शनिवार को जहर खा लिया। परिजनों ने जब उनको अचेत देखा तो घबरा उठे। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर एसएसपी शिवहरी मीना ने पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद सदर बाजार इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts