Crime

देखे वीडियो: बुर्कानशी गर्ल्स कालेज के बाहर कर रही थी लडकियो से छेड़खानी, पुलिस पकड़ के थाने लाई तो बुर्के के अन्दर था लड़का

ए0 जावेद

बिजनौर में एक अजीब-ओ-गरीब घटना घटी है। यहाँ गर्ल्स कालेज के बाहर एक बुर्कानशी लडकियों से छेड़खानी के आरोप में धर दबोची गई। बुर्कानशी को पकड़ने के लिए महिला पुलिस बुलाई गई और महिला पुलिस उसको लेकर थाने आई। काफी देर तक पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी थी कि एक लड़की दूसरी लड़की को आखिर कैसे छेड़ रही थी। फिर कुर्सी पर बैठी उस बुर्कानशी पर पुलिस को कुछ शक होता है। जिसके बाद उसका जब बुर्का उतरवाया जाता है तो बुर्के के अन्दर लड़का था।

मामला बिजनौर जनपद का है। घटना से सम्बन्धित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना 12 मार्च शनिवार की है। घटना के समय गर्ल्स कालेज के पास एक बुर्कानशी को लडकियां छेड़ते हुवे लोगो ने देखा था। इसके बाद वह बुर्कानशी एक बस में सवार होकर बस में बैठी लडकियों से छेड़खानी करने लगती है। बस के अन्य पैसेंजर्स इस पर आपत्ति करते है और मामले में किसी ने इसकी सुचना पुलिस को प्रदान कर दिया। मौके पर पुलिस पहुची और बुर्कानशी को थाने लाने के लिए महिला सिपाहियों को बुलाया गया और महिला सिपाही उसे थाने लेकर आती है।

घटना को जानकर पुलिस भी हैरान थी कि एक महिला किसी दूसरी महिला को क्यों छेड़ रही थी। पुलिस काफी देर तक मंथन करती रहती है तभी कुछ पुलिस कर्मियों को उस पर शक होता है। शक के आधार पर बुर्कानशी को उसका बुर्का उतारने के लिए कहा जाता है। मगर वह बुर्का उतारने को तैयार नही। तब पुलिस ने थोडा सख्ती दिखाई और उसका बुर्का उतरवाया तो पुलिस भी ये देख कर हैरान रह गई कि बुर्के में एक युवक था।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुहैल बताया जा रहा है जो पठानपूरा का रहने वाला है। पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो कब से ऐसी हरकत कर रहा था। साथ ही इसके पीछे उसकी असल मंशा क्या थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts