संजय ठाकुर
देवरिया। जनपद के गौरा बाज़ार में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर बवाल में धक्का मुक्की मारपीट में बदल है। इस दरमियान फायरिंग की भी जानकारी सामने आ रही है। घटना में कई लोगो के घायल होने की जानकारी मिल रही है। कुछ घायलों को गोरखपुर रिफर किये जाने का भी समाचार प्राप्त हुआ है।
भाजपा समर्थकों का आरोप है कि सपा प्रत्याशी के समर्थक गांव में रात में पैसा और शराब बांट रहे थे, जिसका विरोध भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। बताते हैं इस पर झगड़ा हो गया, जिसमें मयंक ओझा, सुशील ओझा सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं। मयंक और सुशील की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर किया गया है। झगड़े की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा का कहना हैं कि मारपीट की सूचना मिली है। फोर्स मौके पर भेजा गया है, जांच में अगर पैसा बांटने की बात सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…