प्रतीकात्मक तस्वीर
तौसीफ अहमद
प्रयागराज: सिविल लाइंस में एक निजी कंपनी खोलकर 35 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एक पीड़ित ने कंपनी के मालिक, मैनेजर समेत चार के खिलाफ ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आजमगढ़ निवासी पंकज यादव ने स्काई विजन इंफ्रा के मालिक राकेश यादव, मैनेजर खुशबू खान, अकाउंटेंट मैनेजर धीरज और बाउंसर सैफ के खिलाफ ठगी, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि इस कंपनी का कार्यालय सिविल लाइंस में है। 2019 में कंपनी के मालिक से मुलाकात हुई थी। कंपनी में निवेश करने पर प्रलोभन दिया।
पंकज ने 17 लाख 95 हजार रुपये निवेश किया। इसमें दो लाख 38 हजार प्रतापगढ़ के राजू यादव ने निवेश किया। इसके अलावा कंपनी में जमीन के लिए पंकज ने नौ लाख, सवीना ने नौ लाख रुपये दिया। अब कंपनी के मालिक न तो जमीन दिये और न ही रुपये लौटा रहे हैं। कुल 35 लाख रुपये की ठगी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…