आफताब फारुकी
डेस्क: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 8 लोगो के जलाकर मारने की घटना पर एक बार फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए है। इस दरमियान गृह मंत्रालय ने इस हिंसा पर रिपोर्ट तलब किया है। राज्यपाल धनखड़ द्वारा रामपुरहाट में आठ लोगों की मौत की घटना को भयावह करार देने और राज्य के ‘हिंसा एवं अराजकता’ की संस्कृति की गिरफ्त में होने का दावा करने के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे ‘अनुचित बयान देने से बचने’ का आग्रह किया।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीरभूम जिले में आग लगने से आठ लोगों की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसदों के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात की थी और इस मामले में उनसे हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और इस घटना के मद्देनजर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
गौरतलब है कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में कुछ घरों में आग लगने से आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। यह घटना तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत स्तर के नेता की कथित हत्या के कुछ घंटे बाद हुई।बीजेपी ने रामपुरहाट में कुछ मकानों में आग लगने से दो बच्चों समेत आठ लोगों की हुई मौत के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों को जिम्मेदार ठहराया है और इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…