संजय ठाकुर
आजमगढ़। ज़हरीली शराब काण्ड के फरार चल रहे वांछित नईम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। बताते चले कि नईम माहुल ज़हरीली शराब काण्ड का वांछित था, जिसको पुलिस तलाश रही थी। शराब माफिया व 50 हजार का इनामी नईम मंगलवार की सुबह अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
फरार लोगों चार सगे भाई शामिल थे। जिन पर डीआईजी ने 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया था। वहीं दो पर एसपी ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था। 50 हजार के एक इनामी नदीम को पुलिस ने फुलवरिया-सोफीपुर मोड़ पर मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं 25 हजार के दोनों अभियुक्तों को देवगांव व फूलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वही मंगलवार को नदीम के भाई व 50 हजार के ईनामी अपराधी नईम को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर ही मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल व कार बरामद किया है। घटना के समय नईम कार से कहीं भाग रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…