File Photo Vijay goel
आफताब फारुकी
नई दिल्ली: सोमवार को दरियागंज की ओर से कार में आ रहे विजय गोयल का जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन गेट के पास एक बदमाश ने मोबाइल छीन लिया था। अचानक हुई इस घटना के बीच जब तक उनका पीएसओ बदमाश का पीछा करता। तब तक वे मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद तुरंत मामले की सूचना कोतवाली थाने की पुलिस को दी गई। दिल्ली पुलिस ने मामले में जाँच कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
घटना के समय भाजपा नेता विजय गोयल अपनी कार से अपने पीएसओ के साथ दरियागंज की ओर से सुभाष मार्ग पर चलते हुए लाल किले की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार का शीशा नीचे किया हुआ था। जामा मस्जिद की गेट संख्या-4 के पास पहुंचने पर अचानक से एक शख्स ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद उनके पीएसओ सत्यवीर ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद तफ्तीश में जुटी दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल का मोबाइल छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान साजन बताई है। जो कि 22 साल का है। खबर के अनुसार आरोपी दरियागंज का रहने वाला है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में धारा 356 और 379 के तहत केस दर्ज किया है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब पौने सात बजे के आसपास की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…