अनिल कुमार
पटना. बिहार के भागलपुर में पटाखा बनाने वाले एक परिवार के मकान में धमाका होने से 7 लोगो की मौत हो गई जबकि एक दर्जन घायल हो गए है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. स्थानीय नागरिको का कहना है कि धमाका जिस मकान में हुआ है उसमे अवैध पटाखे बनाने का कारोबार करता है. धमाके में आसपास के मकान में भी क्षति पहुची है. घटना गुरूवार की रात हुई जिसमे एक तीन मज़िला मकान जमीदोज हो गया है.
जानकारी के अनुसार घटना आतिशबाज के घर गुरुवार रात 11.30 बजे हुई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घटनास्थल से चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण पुलिस बल तैनात कर स्थिति संभालना पड़ी। मलबे में दबे लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जेसीबी से जमींदोज मकान व आसपास की इमारतों के क्षतिग्रस्त इमारतों का मलबा हटाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…