निलोफर बानो
डेस्क: नजफगढ़ इलाके में महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पति के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
तभी युवक उसके कमरे में आ गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसका पति साइकिल से घर पहुंचा। उसे देखकर आरोपी युवक भागकर अपने कमरे में पहुंच गया। महिला ने सारी बात अपने पति को बता दी। महिला का पति आरोपी के कमरे में पहुंचा और उससे पूछताछ करने लगा। इससे गुस्साए आरोपी युवक ने महिला के पति की पिटाई कर दी और वहां से भाग गया। पीड़ित ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…