तारिक़ खान
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव के चुनाव का छठवे चरण के चुनाव का मतदान कल समाप्त हुआ है। अब बारी है सातवे यानी कि अंतिम चरण। सभी नेताओं ने इस अंतिम चरण के मतदान में अपनी ताकत झोंक दी है। लगातार चुनावी रैली, जनसभा तथा जनसंपर्क में सभी सियासी दल के नेता जुटे हुए है और जी तोड़ मेहनत कर रहे है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 6 चरणों में उत्तर प्रदेश ने भाजपा और एनडीए के सुशासन के लिए भारी मतदान किया है। अब मिर्जापुर, भदोही और इस क्षेत्र की बारी है। घोर परिवारवादी और माफियावादियों को आपको हराना है।
मोदी ने कहा कि इस समय दुनिया बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है। इस काल खंड में आप ये भी देख रहे हैं कि संकट चाहे कितना भी गहरा हो भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े और दृढ़ रहे हैं। कोरोना काल में हमारे लाखों नागरिक पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने ऑपरेशन वंदे भारत चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ऑपरेशन दैवीय शक्ति चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से बाहर निकाला।
अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है। युद्ध में फंसे अपने एक-एक नागरिक को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। ऑपरेशन गंगा चलाकर हजारों छात्रों को हम वापस ला चुके हैं। जो अब भी वहां हैं, उन्हें लाने के लिए भारत के जहाज लगातार वहां से उड़ान भर रहे हैं। जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है, मुझे विश्वास है कि वो अभियान सफल होकर रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब गरीब मां कह रही है कि हमने तो मोदी का नमक खाया है। जब एक मां ये शब्द बोलती है तो मेरे लिए वो शब्द नहीं होते हैं। मेरे लिए वो आशीर्वाद होते हैं। मैं मेरी उन गरीब माताओं को कहना चाहता हूं आपने मोदी का या योगी का नमक नहीं खाया है। आपने जो वोट दिया था ना, उस वोट के कारण ये नमक आपके घर तक पहुंचा है। मैं अपनी गरीब माताओं से कहता हूं कि मां नमक आपने नहीं खाया है, नमक तो आपका मैंने खाया है। मां आपने जो मुझे नमक खिलाया है, जीवन भर एक बेटे की तरह मां मैं इस नमक का कर्ज चुकाता रहूंगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…