तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश में चुनावी समर अपने शबाब पर पहुच कर आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस आखरी चरण में वाराणसी का मतदान जारी है। कुल 9 जिलो की 54 सीटो पर मतदान हो रहा है। चंदौली, चकिया, सोनभद्र, राबर्ट्सगंज, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण यहाँ पोलिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी। बकिया बची सभी 51 सीट पर मतदान का समय शाम 7 बजे तक रहेगा। इस दरमियान शाम 3 बजे तक उत्तर प्रदेश में कुल 46.40 फीसद मतदान हुआ है।
मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा के सात किलोमीटर इलाके में फैले दांती गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क व पानी फिर मतदान। प्रशासनिक अधिकारी मनाने में जुटे हैं, अभी सफलता नहीं मिली है। गांव में 3500 मतदाता हैं। चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। वहीं हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले। इससे चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 46.40 प्रतिशत मतदान
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…