Others States

मेरे खिलाफ हर सरकारी वारंट, समन, नोटिस और सूचना पत्र नोटिस बॉक्स में डाले: मोहित कम्बोज

आफ़ताब फारुकी

मुंम्बई: भाजपा नेता मोहित कम्बोज भारतीय ने अपनी बिल्डिंग के बाहर एक लेटर बॉक्स लगाया है। उन्होंने अपने खिलाफ हो रही कार्यवाहियों को देखते हुए यह नोटिस बॉक्स लगवाया है। केंद्र बनाम राज्य की लड़ाई में मोहित कम्बोज के खिलाफ हो रही कार्यवाहियों को देखते हुए उन्होंने समन, वारंट और नोटिस के लिए अपनी आलीशान बिल्डिंग के बाहर एक लेटर बॉक्स लगा दिया है और उस पर लिखा है “महाविकास आघाड़ी सरकार मेरे खिलाफ हर सरकारी वारंट, समन, नोटिस और सूचना पत्र इस  नोटिस बॉक्स में डाले।”

मोहित कंबोज भारतीय ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये सरकार से हो रही तकरार के जवाब में कहा है कि “राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को सूचित किया जाता है कि यदि आपको किसी भी तरह की नोटिस मुझे भेजवानी हो तो बार-बार परेशान होने से बचने के लिए आप मुझे मैसेज करें, मैं तत्काल अपना साथी भेजकर संबंधित विभाग से मँगवा लूँगा या इस बॉक्स में नोटिस भेजे 24 घंटे में जवाब मिल जायेगा।”

गौरतलब है कि बीएमसी  ने मोहित कंबोज के घर पर नोटिस देकर अवैध निर्माण होने का शक जताया है और बीएमसी की टीम सर्वे भी कर चुकी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts