मुकेश यादव
डेस्क। कल बलिया जनपद में देर रात संस्कृत परीक्षा का हल पेपर लीक होने से हडकंप मच गया था। वही आज 12वी कक्षा की अंग्रेजी पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। पेपर लीक होने के बाद से 24 जिलो की परिक्षाए रद्द कर दी गई है। बोर्ड ने जो निर्देश जारी किये है उसमे बलिया जनपद से लीक होने की आशंका व्यक्त की गई है।
आज जो पेपर लीक हुआ है, उनकी पहचान 316 ई डी और 316 ई आई के सीरीज के रूप में की गई है। पेपर लीक होने पर यूपी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पेपर लीक कांड की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वही जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं।
एसटीएफ करेगी मामले की जांच
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पर्चा परीक्षा के दो घंटे पहले लीक होने के प्रकरण का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेते हुए मामले के जाँच का आदेश दिया है और प्रकरण की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…