शिखा प्रियदर्शिनी
एसएस राजामौली की बाहुबली फ्रैंचाइजी के बाद पहली फिल्म “RRR” सिनेमा घरो में बम्पर सफलता हासिल कर रही है। फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन धूम मचा कर रख दिया। दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई की। वहीं तीसरे दिन यानी संडे को भी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म में जबरदस्त सफलता पाई है।
RRR के कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले समय में एक बड़ी संख्या में ऑडियंस फिल्म देखने थिएटर पहुंचने वाली है। बात करें RRR के हिंदी वर्जन की तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़, दूसरे दिन 23.75 करोड़ का बिजनेस किया। हिंदी दर्शकों का मनोरंजन कर यह फिल्म अब तक 43.82 करोड़ रुपए कमा चुकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन 26 से 28 करोड़ का बिजनेस कर फिल्म 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…